पंजाब: विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, पेश होंगे अहम बिल

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज दोपहर 2 बजे से शुरू होने जा रहा है। यह सिर्फ 2 दिनों के लिए बुलाया गया है। पहले दिन यानी कि आज दोपहर 2 बजे दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद शाम 5 बजे तक बैठक चलने की उम्मीद है। 

अगले दिन बुधवार सत्र सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसी बीच विभिन्न बिलों पर चर्चा की जा सकती है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री महिलाओं को 1000 रुपए प्रति महीने और गन्ना किसानों के लिए नई कीमत की घोषणा कर सकते है। 

Back to top button