पंजाब: घर से निकलने से पहले ट्रेन यात्री जरूर पढ़ें ये खबर

पंजाब में आज रेल यात्रियों को फिर से मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि आज किसानों द्वारा देशभर में रेलों का चक्का जाम किया जा रहा है। किसानों ने गत दिनों रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। जानाकरी के अनुसार आज 4 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें रोकी जाएंगी। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती तब तक आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान नेता ने रेल रोको आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि आज 12 से 4 बजे तक शान्तिपूर्ण ढंग से रेलवे ट्रैक पर धरना देकर ट्रेनें रोकी जाएगी।

आपको बता दें एम.एस.पी. व अन्य मांगों को लेकर भारी संख्या में किसान खनौरी बार्डर पर डटे हुए हैं। इस दौरान हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों पर प्लास्टिक की गोलियां व आंसू गैस के गोले चलाए गए जिस कारण कई किसानों के साथ दर्दनाक हादसे में मौत भी हो चुकी है। खनौरी बार्डर पर डटे किसानों के हक में कई किसान संगठन आ रहे हैं।

Back to top button