पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

गुरुहरसहाय: नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गुरुहरसहाय की पुलिस ने नशा तस्कर की तरफ से नशा बेचकर मोहनके उताड़ में बनाई गई लाखों रुपए की प्रापर्टी को फ्रीज किया है।
मालूम हो कि डी.एस.पी. बलकार सिंह संधू गुरुहरसहाय के नेतृत्व में थाना प्रभारी जसविन्द्र सिंह बराड़ ने पुलिस प्रापर्टी के साथ नशा तस्कर की गांव मोहनके उताड़ में बनाई गई लाखों रुपए की प्रापर्टी को फ्रीज करने का नोटिस उक्त प्रापर्टी पर लगाया है। जिसके संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. बलकार सिंह संधू ने बताया कि प्रापर्टी फ्रीजिंग आर्डर अनुसार कंपीटैंट अथॉरिटी एडमिनिस्टेटर नई दिल्ली के आदेशानुसार एन.डी.पी.एस एक्ट के मामले में जोरा राम पुत्र नवाब राम वासी गांव मोहनके उथाड़ जिला फिरोजपुर की लाखों रुपए की रिहायशी कोठी जोकि उसने नशे के पैसे से तैयार की है को आज फ्रीज किया गया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिन नशा तस्करों ने नशे के पैसे से प्रापर्टियां तैयार की है उन सभी को सरकार के आदेशानुसार फ्रीज किया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।





