पंजाब: साजिशन प्रोपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर की लाखों की ठगी

साहनेवाल इलाके में दो लोगों ने साजिश के तहत एक प्रोपार्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर ग्राहक से 20 लाख रुपए की ठगी कर ली। पता चलने पर ग्राहक ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी तो पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

 पुलिस ने डाबा रोड मोजी कालोनी के रहने वाले राजकुमार के बयान पर दुगरी फेस 2 के सतीश कुमार व गोबिंदर नगर के भान सिंह के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। राज कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त आरोपियों से ढंडारी कलां के सुआ रोड पर 840 वर्ग का प्लॉट 20 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन बाद में पता चला कि उक्त प्लॉट आरोपियों ने पहले ही किसी को बेचा हुआ है और इस संबंध में कोर्ट में मामला विचारधीन है। आरोपी ने इस प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। जब आरोपियों से पूछा गया तो आरोपियों ने टालमटोल करनी शुरू कर दी। सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button