पंजाब : मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, कई झुग्गियां जल कर राख

कपूरथला में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कपूरथला में एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से कई झुग्गियां राख हो गई हैं। जानकारी अनुसार कपूरथला में करतारपुर रोड पर स्थित गांव कादुपुर में स्थित अप्रवासी मजदूरों की 7-8 झोपड़ियों में भीषण आग लग गई तथा पल भर में जलकर राख हो गई हैं, वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला तथा बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। घटना दौरान काफी सारा सामान जलकर राख हो गया है। 

घटना आज शाम की बताई जा रही है, जब मजदूरों की झुग्गी बस्ती में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली SHO पलविंदर सिंह ने बताया कि आग से सभी झुग्गियों में पड़ा सारा सामान खाक हो गया है जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

Back to top button