पंजाब: फरीदकोट पुलिस व गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को किया काबू

पंजाब में फरीदकोट पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो गैंगस्टरों को काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। आरोपियों के पहचान जालंधर निवासी के रूप में हुई है। एक आरोपी का नाम विपल प्रीत और दूसरे का नाम करन उर्फ आशु बताया जा रहा है। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को टांग में गोली लगी है।





