पंजाब: पेट्रोल डालकर जलाए गए बिट्टू बजरंगी के भाई की मौत…

नूंह उपद्रव के आरोपित बिट्टू बजरंगी के छोटे भाई महेश की सोमवार देर शाम दिल्ली एम्स में मौत हो गई। 13 दिसंबर की आधी रात के बाद कुछ युवकों ने महेश को आग लगा दी थी। इससे वह काफी जल गया था। तभी से अस्पताल में उपचाराधीन था।
बता दें कु 13 दिसंबर की आधी रात को करीब एक बजे महेश मंडी में था। इस दौरान एक कार में चार-पांच युवक आए और उससे पूछा कि क्या तुम बिट्टू बजरंगी के भाई हो। हां कहने पर उन्होंने कोई ज्वलनशील पदार्थ उसके ऊपर छिड़क दिया और आग लगा दी। इससे महेश गंभीर रूप से झुलस गया था। तब महेश ने बताया था कि वह एक हमलावर अरमान को पहचानता है जो पहले सब्जी मंडी में ही जूस की रेहड़ी लगाता था। यह बता दें कि नूंह उपद्रव में भड़काऊ भाषण देने का आरोप बिट्टू बजरंगी पर लगा था। बिट्टू बजरंगी 31 जुलाई को धार्मिक यात्रा के दौरान भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद चर्चा में आया था।





