पंजाब: भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर, इन तारीखों को होगी बारिश

 लगभग एक हफ्ते तक बढ़ते तापमान से राहत मिलने वाली नहीं हैं। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक ए. के. सिंह का कहना है कि बुधवार को जून महीने का अभी तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। मई में भी अधिकतम तापमान कई बार रिकॉर्ड बना चुका है।

लॉन्ग फोरकास्ट से पता चलता है कि कुछ दिन तापमान 45 से 46 डिग्री तक जा सकता है। हीट वेव्स के हालात बन रहे हैं। इसे देख वीरवार के लिए अरिंज, जबकि 16 तारीख तक यैलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 14 और 15 जून को बारिश के आसार बन रहे हैं, लेकिन बहुत हल्की बारिश होगी। इससे कोई राहत नहीं मिलेगी। ऐसा कोई मजबूत बदलाव अभी देखने को नहीं मिल रहा है जिससे तापमान पर बड़ा असर पड़े। धूल भरी हवाएं चलती हैं, तो तापमान पर असर पड़ सकता है, | लेकिन उसके आसार बहुत कम हैं।

साल 2018 के बाद दूसरी बार इतना तापमान
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 445 रिकॉर्ड हुआ। बुधवार जून का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। साल 2018 के बाद दूसरा मौका है जब पारा 445 डिग्री पहुंचा है। इससे पहले साल 2022 में भी 6 जून को तापमान 445 था। वहीं, एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 455 दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। निदेशक का कहना है कि मौसम में जब भी हद से ज्यादा बड़ा बदलाव देखा जाता है तो ग्लोबल वार्मिंग का असर होता है, जो धीरे-धीरे दिखाई देता है। मानसून गुजरात के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। आखिरी हफ्ते तक यहां आने की उम्मीद है।

Back to top button