पंजाब: पुलिस के कर्मचारियों को लेकर अहम खबर, छोड़नी पड़ सकती है कुर्सियां

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला करने की तैयारी हो रही है। अब लंबे समय से एक ही पोस्ट पर बैठे पुलिस अधिकारियों को चुनावी सीजन में अपनी कुर्सियां छोड़नी पड़ेगी। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग के तबादले करने के लिए होमवर्क शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग ने पंजाब पुलिस से उन पुलिस अधिकारियों, जी.ओस., एस.एच.ओ. का बयौरा मांगा है जोकि पिछले चार साल से एक ही जिले में या फिर होम टाऊन में तैनात है। इसके अलावा पता चला है कि आयोग ने पुलिस कर्मचारियों पर दर्ज कसों का भी बयौरा मांगा है।
दरअसल, चुनावों के संचालन में पुलिस सबसे अधिक फ्रंट लाइन पर रहकर काम करती है। इस दौरान अक्सर पुलिस पर यह भी आरोप लगते है कि वह अपने सियासी आकाओं को खुश करने के लिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करते है। चुनाव के दिनों में पुलिस के खिलाफ उम्मीदारों की तरफ से अक्सर इसी तरह की शिकयतें की जाती है। लिहाजा, ऐसे किसी भी विवाद से बचने के लिए आयोग ने अभी से ही होमवर्क शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि एक बार यह बयौरा तैयार हो जाने के बाद बहुत जल्द थोक में पुलिस अधिकारियों और पुलिस कमियों के तबादलें होगें। ऐसे ही लुधियाना कमिश्नरेट में भी ऐसे पुलिस अधिकारियों, जीे.ओस., एस.एच.ओ. की लिस्ट तैयार होनी शुरू हो गई है। जोकि पिछले चार साल से लुधियाना में है और जिनका होमटाऊन लुधियाना ही है।
मनचाही जगह पर लगने के लिए जोड़ तोड़ हुआ शुरू
अब 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव आयोग की तरफ से पंजाब पुलिस के अधिकारियों का ब्यौरा मांगे जाने के बाद अब यह भी देखने में आया है कि मनचाही जगह पर लगने के लिए पुलिस अधिकारियों ने जोड़ तोड़ लगाना शुरू कर दिया है। लुधियाना में लगे ए.डी.सी.पी., ए.सी.पी. और एस.एच.ओ. चुनावी सीजन निकालने के लिए मनचाही जगह पर लगने के लिए अपनी-अपनी सिफारिशे लगा रहे है ताकि उन्हे चुनावों के दौरान भी सही सीट मिल सके।





