पंजाब: फर्जी सफाई कर्मियों को करोड़ों रिलीज करने का मामला, पढ़े पूरी खबर

लुधियाना (गौतम) : बोगस बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर नगर निगम के खजाने में सेंध लगा कर धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने 7 मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज किया है । पुलिस ने सेहत अफसर गुलशन राय के बयान पर र्क्लक राजेश कुमार, हेमराज र्क्लक, हर्ष ग्रोवर, मनीष मल्होत्रा, कमल कुमार सफाई सेवक, मिंटू कुमार सफाई सेवक, रमेश कुमार बोबी सफाई सेवक के खिलाफ कार्रवाई की है । सेहत अफसर ने अपने बयान में बताया कि उक्त लोगों ने मिलीभुगत कर 44 कर्मचारियों के स्टैप अप के जाली बिल पास कर गैर कानूनी ढंग से सरकारी रिकार्ड के साथ गंभीर रूप से छेड़छाड़ की और सरकारी रकम को खुर्द बुर्द कर दिया । एस.एच.ओ. जगजीत सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।





