पंजाब: 4 तहसीलदार व उप तहसीलदारों के तबादले

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत आज 4 तहसीलदारों व उपहसीलदारों के तबादले किए गए हैं।

अतः जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें तहसीलदार कुलदीप सिंह ढिल्लों को एस.ए.एस. नगर से रूपनगर, तहसीलदार अर्जुन सिंह ग्रेवाल रूपनगर से एस.ए.एस. नगर, नायब तहसीलदार राकेश अग्रवाल को बनूड़ से गमाडा (एस.ए.एस. नगर), नायब तहसीलदार अंकुश कुमार नायब गमाडा (एस.ए.एस. नगर) से बनूड़ तैनात किया गया है। 

Back to top button