पंजाब: शंभू बॉर्डर पर एक और किसान शहीद

लुधियाना: किसान मोर्चे से एक और दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अब शंभू बॉर्डर पर एक और किसान शहीद हो गया है। मृतक की पहचान पूरन सिंह (75) के रूप में हुई है, जो कि गांव खंडूर तहसील मुल्लांपुर, जिला लुधियाना का रहने वाला था।
मृतक किसान पूरन सिंह 1 एकड़ जमीन का मालिक था। इससे पहले किसान टहल सिंह की खनौरी बॉर्डर पर मौत हो गई थी। टहल सिंह 10 दिन पहले ही खनौरी बॉर्डर पर गया था।