पंजाब: चर्चित ब्लॉगर भाना सिद्धू को लेकर किसान संगठनों का ऐलान, जाने पूरा मामला

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चर्चा में रहने वाले ब्लागर भाना सिद्धू को लेकर किसान जत्थेबंदियां हक में उतर आई हैं। दरअसल भाना सिद्धू के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर पंजाब के किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों का कहना है कि जो हक और सच की लड़ाई लड़ता है, सरकार उसके खिलाफ केस दर्ज करेगी तो हम उसके हक में जरूर उतर कर आएंगे।
उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी करने वाले ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ भाना सिद्धू ने आवाज उठाई, लेकिन पंजाब सरकार ने ट्रैवल एजैंटों पर कार्रवाई करने की बजाय भाना सिद्धू के खिलाफ झूठे पर्चे दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। किसानों का कहना है कि भाना सिद्धू एक समाजसेवी है, सिद्धू किसानों के हक की बात करते हैं। सरकार को चाहिए कि वह भाना सिद्धू की मदद करे, न कि उसके खिलाफ झूठे पर्चे दर्ज करे। किसानों ने मांग की है कि भाना सिद्धू के खिलाफ दर्ज केस को वापस ले अन्यथा पंजाब भर के पूरे किसान भाना सिद्धू के हक में खड़े हो जाएंगे।





