पंजाब: 3 नगर कौंसिलों होंगी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

लुधियाना : लुधियाना जिले की तीन नगर कौंसिलों मुल्लांपुर दाखा, जगराओं और खन्ना ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग लिया है। पंजाब में कुल 12 नगर परिषदों को वाटर प्लस प्रमाणपत्र प्राप्त हुए, जिनमें से जिला लुधियाना की 3 नगर परिषदें जगराओं, मुल्लापुर दाखा और खन्ना हैं।

पंजाब में कुल 12 नगर कौंसिलों को वाटर प्लस सर्टीफिकेट हासिल हुए, जिसमें 3 जिला लुधियाना की नगर कौंसिलें जगराओं, मुल्लापुर दाखा और खन्ना हैं। नगर कौंसिल मुल्लापुर दाखा ने ये दोनों ही उपलब्धियां गार्बेज फ्री सिटी सर्टीफिकेशन में 1 स्टार रैकिंग और ओ.डी.ऐफ. में वाटर प्लस सर्टीफिकेट हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिस करके नगर कौंसिल मुल्लांपुर दाखा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में जोन में पहला स्थान हासिल किया है तथा नगर कौसल मुल्लांपुर दाखा के लिए डिप्टी कमिशनर और नगर कौंसिल के अधिकारियां को 11 जनवरी को राष्ट्रपति अवार्ड के लिए दिल्ली बुलाया गया है। 

डिप्टी कमिश्नर लुधियाना श्रीमती सुरभि मलिक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस महान उपलब्धि के लिए पूरा स्टाफ बधाई का पात्र है। गौरतलब है कि वर्तमान में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है और पूरा देश इसमें भाग लेता है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत काबुल शहरों को कचरा मुक्त शहर और ओडीएफ के तहत स्टार रेटिंग दी गई है। इसके अंतर्गत रैकिंग दी जाती हैं, जिसमें सबसे अधिक रैंकिंग वाटर प्लस की होती है।

Back to top button