पंजाब: 2 मंजिला इमारत गिरने से मची अफरा-तफरी

न्यू चंडीगढ़ के पास गांव तीड़ा में सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत ढह गई और 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। सिलेंडर फटने की आवाज सुनने के बाद जहां ग्रामीण एकाएक घटनास्थल पर इकट्ठा होने शुरू हुए, वहीं धमाके के बाद एक घायल इमारत से बाहर आ गिरा। जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया गया। घायलों का पी.जी.आई. में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय धीरज के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, दो अन्य घायलों के बारे में पता नहीं चल पाया है कि वह किस अस्पताल में दाखिल हैं। इसे लेकर पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है। कैटरिंग गोदाम के मलिक का नाम नवनीत नारंग बताया जा रहा है, जिसकी मौत हो गई है। अब उनकी पत्नी मीना नारंग यह काम देख रही है।
बिल्डिंग में कैटरिंग के कर्मचारी भर रहे थे सिलेंडर में गैस
दो मंजिला इमारत सिलैंडर के फटने की वजह से हादसाग्रस्त हो गई, जिसमें कैटरिंग का सामान रखा हुआ था, जिसका मालिक चंडीगढ़ का रहने वाला बताया गया, जोकि यहां से कैटरिंग का काम चला रहा था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कैटरिंग कर्मचारी अंदर थे और वह गैस भर रहे थे। जब धमाका हुआ तबएकाएक दो मंजिला इमारत धराशायी हो गई। हादसे में इमारत के नीचे दो गाड़ियां भी आ गईं। साथ ही यहभी बताया गया कि इमारत के बीच कई और गैस सिलेंडर रखे हुए दिख रहे थे। वहीं एरिया एस.एच.ओ. सतिंदर सिंह ने बताया कि गांव तीड़ा में कैटरिंग के गोदाम मेंसिलैंडर फटा है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो घायल है, जिनका इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है।





