पंजाब : बसपा के 2 और उम्मीदवारों की घोषणा

लोकसभा चुनावों को देखते जहां राज्य के सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे जा रहे हैं, वहीं आज बसपा की तरफ से भी 2 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बसपा ने फरीदकोट से गुरबख्श सिंह चौहान व गुरदासपुर सीट से राजकुमार जनौत्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। 

इस बारे जानकारी देते बसपा प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि फरीदकोट से प्रत्याशी गुरबख्श सिंह चौहान बसपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष हैं और लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और गुरदासपुर सीट से उम्मीदवार इंजीनियर राजकुमार अखिल भारतीय महाशा एकता मंच के अध्यक्ष हैं। 

इस तरह बसपा ने कुल सात सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इससे पहले होशियारपुर से राकेश कुमार सुमन, फिरोजपुर से सुरिंदर कंबोज, संगरूर से डॉ. मक्खन सिंह, पटियाला से जगजीत और जालंधर से बलविंदर कुमार को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Back to top button