पंजाब: 2 सगे भाइयों पर जानलेवा हमला, जाने पूरा मामला

इसां नगरी पुली के पास बदमाश विशाल गिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों पर देर रात हमला कर दिया। उनके घर पर पत्थर मारे और बाहर खड़ी कार भी तोड़ दी। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आया था। वर्चस्व कायम करने के लिए उसने हमला किया है।
थाना डिवीजन नम्बर 2 की पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को अस्पताल पहुचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी विशाल को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।





