एक शेफ के चक्कर में खत्म हुए पूरे देश के खीरे

अलग-अलग शख्स की अपनी खासियत होती है. वो किसी न किसी चीज़ में इतना अच्छा होता है कि उसकी प्रतिभा पर किसी को भी आश्चर्य हो जाए. कुछ ऐसा ही एक सोशल मीडिया पर वायरल शेफ के साथ भी है. उसे खीरे इतने पसंद हैं कि वो अक्सर इस सब्ज़ी से जुड़ी हुई रेसिपीज़ शेयर करता रहता है.

इस शेफ की रेसिपीज़ में कुछ तो इतना खास होता है कि लाखों लोग रोज़ाना इसके वीडियो न सिर्फ देखते हैं बल्कि ट्राई भी करते हैं. इस वक्त एक पूरे देश में खीरे की कमी हो गई है और इसके पीछे वजह इसी शेफ को माना जा रहा है, जिसने खीरा न खाने वाले देश के लोगों को भी इसकी लत लगा दी.

आइसलैंड में हुई खीरे की कमी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आइसलैंड में इस वक्त खीरे की कमी हो गई है. आपको बता दें कि इस देश के लोग खीरा ज्यादा खाते ही नहीं थे, लेकिन इस वक्त उन्हें खीरा मिल ही नहीं पा रहा है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यहां की सुपरमार्केट में खीरे बचे ही नहीं हैं क्योंकि अप्रत्याशित रूप से लोगों ने इसे खरीदा है. इसकी वजह है सोशल मीडिया पर पॉपुलर कनेडियन शेफ Logan Moffitt, जिसे कुकंबर ब्वॉय भी कहा जाता है. वो ज्यादातर खीरे से ही जुड़ी रेसिपीज़ बताता है.

आइसलैंड में भी लोग उसकी रेसिपीज़ को ट्राई करने के लिए खीरे चाहते हैं लेकिन आइसलैंड में खीरे की कमी पड़ रही है.

दिलचस्प है ये मामला
आइसलैंड में खीरे की इतनी खेती भी नहीं होती है, ऐसे में किसान इतना उत्पादन ही नहीं कर पा रहे हैं, जितनी डिमांड है.

टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर खीरे की रेसिपीज़ देखकर लोगों ने इसे खरीदना शुरू कर दिया लेकिन फिर इसकी सप्लाई कम हो गई.

Back to top button