पकौड़ा रोजागर के बयान का विरोध करने पर कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम को गुरुवार को गिरगांव चौपाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़ा रोजागर के बयान का विरोध करने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संजय गिरगांव चौपाटी पर ‘पकौड़ा विरोध’ में शामिल थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें वहां से हिरासत में ले लिया।
रेणुका चौधरी पर पीएम के बयान से नाराज़ कांग्रेस ने राज्यसभा में किया जमकर हंगामा
बता दें कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि पकौड़े बेचना भी एक रोजगार है और अगर कोई युवा दिनभर में इसके जरिए 200 रुपए भी कमाता है तो इससे बेहतर कुछ नहीं।





