जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा फरियादी, मंत्री की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
देहरादून: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में हार्इवोल्टेड ड्रामा हुआ। जनता दरबार में आए एक फरियादी ने जहर खाने की बात की। जिसपर आनन-फानन में उसे अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुर्इ है कि फरियादी ने वाकर्इ में जहर खाया है या नहीं।
कृषि मंत्री जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। जिसमें हल्द्वानी निवासी प्रकाश पांडेय अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इस दौरान प्रकाश ने कहा कि वह अपनी समस्या से बेहद परेशान है, जिसके चलते वो जहर पीकर आया है। इसे देखते ही वहां मौजूद हर शख्स के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में कृषि मंत्री ने फरियादी को अस्पताल पहुंचाने को कहा। जिसपर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसे कृषि मंत्री की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि वह सभी फरियादियों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जो फरियादी जहर खाने की बात कर रहा था उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। आपको बता दें कि प्रकाश पांडेय ट्रांसपोर्टर है और वो बैंक के कर्ज से बेहद परेशान है।





