PUBG Banned: PUBG ऐप को फोन से जानें कैसे करें पूरी तरह गायब, बनाएं स्पेस
PUBG मोबाइल एक बैटल रॉयल गेम है जोकि मोबाइल गेमर्स के बीच काफी मशहूर है। भारत सरकार ने PUBG के अलावा 118 दूसरे ऐप्स को बैन कर दिया है। सरकार ने बुधवार को बयान जारी कर कहा है कि ये ऐप्स राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थे। बता दें PUBG को पूरी तर बैन नहीं किया गया है। यानी अभी आप इसे अपने पीसी या गेमिंग कंसोल में खेल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज‘ की बनेगी सीक्वल, मेकर्स ने की घोषणा
हालांकि, गेम के मोबाइल वर्जन को बैन किया गया है, क्योंकि ये चीनी डेवलपर Tencent Games द्वारा तैयार किया गया है। ऐसे में मोबाइल ऐप बैन होने के बाद अब आप PUBG मोबाइल सर्वर्स से कनेक्ट नहीं हो पाएंगे। तो स्मार्टफोन में PUBG मोबाइल ऐप रखने से ये मात्र आपके फोन का स्पेस लेगा।
आईए जानते हैं कि कैसे एंड्रॉयड और iPhone दोनों से इसे अनइंस्टॉल कर सकते है..
एंड्रॉयड फोन:
अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद ऐप्स में जाकर इस पर टैप करें। PUBG खोजें और इस पर क्लिक करें।अब अनइंस्टॉल आइकन पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- यूपी में एक IAS और 8 PCS के हुए तबादले, विशाल सिंह अयोध्या के बने नगर आयुक्त
iPhone-iPad:
iOS डिवाइसेज में किसी ऐप को अनइंस्टॉल करना एंड्रॉयड के मुकाबले काफी आसान है। इसके लिए आपको केवल PUBG मोबाइल पर टैप कर होल्ड करना है और क्रॉस दिखाई देने पर उस पर टैप करना है। टैप करते ही ये ऐप अनइंस्टॉल हो जाएगा। यही प्रक्रिया किसी भी ऐप को अनइंस्टॉल करने के लिए अपना सकते हैं।
The post PUBG Banned: PUBG ऐप को फोन से जानें कैसे करें पूरी तरह गायब, बनाएं स्पेस appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





