PUBG अब नहीं होगा डाउनलोड, Google और Apple ऐप स्टोर से हटाए गए सभी वर्जन

नई दिल्ली। भारत में बैन होने के एक दिन बाद ही लोकप्रिय मोबाइल गेम – PUBG के मोबाइल वर्जन और लाइट वर्जन को गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल ऐप स्टोर्स से हटा दिया गया है।
इसका मतलब यह है कि #Pubg मोबाइल अब देश में एंड्रायड या आईओएस यूजर्स के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है।
हां, जो लोग अपने स्मार्टफोन पर इस गेम को पहले डाउनलोड कर चुके हैं, वे इसका लुत्फ ले सकेंगे लेकिन उन्हें अपडेट्स नहीं मिल सकेंगे।
सरकार ने बीते दिनों #Pubg के अलावा 118 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। सरकार ने कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर चीनी ऐप्स पर बैन लगाया गया है।
इससे पहले जुलाई में सरकार ने 59 ऐप्स पर बैन लगाया था और उससे पहले जून में 47 ऐप्स पर बैन लगाया था।
Also Read : फेसबुक लाया ये धांसू शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप, टिकटॉक की जगह लेने की कोशिश
#Pubg मोबाइल दुनिया के सबसे सफल गेम्स में से एक है। इसके दुनिया भर में 60 करोड़ डाउनलोड्स और वैश्विक स्तर पर पांच करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। भारत में भी इसके करोड़ों यूजर्स हैं।
PUBG इससे पहले भारत में बैन नहीं किया गया था क्योंकि यह पूरी तरह चीनी ऐप्प नहीं था। यह गेम दक्षिण कोरियाई संगठन ब्ल्यूह्वेल ने बनाया था और यही उसको मैनेज भी करता था।
The post PUBG अब नहीं होगा डाउनलोड, Google और Apple ऐप स्टोर से हटाए गए सभी वर्जन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





