प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट इंजीनियर -I के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। कैंडिडेट्स 18 नवंबर, 2023 तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे https://bel-india.in पर नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद फौरन आवेदन कर दें।

BEL की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को मुंबई, Vizag और बेंगलुरु में नियुक्त किया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स की आयु 1- 11- 2023 तक 32 साल होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भर्ती में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवार एक बात न भूलें कि अप्लाई करते वक्त कोई गड़बड़ी न हो, क्योंकि अगर एप्लीकेशन फॉर्म में जरा सी भी चूक सामने आती है तो फिर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। 

BEL Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती नोटिफिकेशन को ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट /bel-india.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर दिख रहे करियर ऑप्शन पर क्लिक करें। अब यहां रिक्रूटमेंट एड टैब पर प्रेस करें। अब आपके सामने Recruitment of Project Engineer-I for NS(S&CS) पर क्लिक करें। अब आपके सामने नोटिफिकेशन खुलकर आ जाएगा। इसके बाद उसे चेक करें। अब सूचना को अच्छी तरह पढ़ने के बाद उसमे दिए गए निर्देशानुसार भर्ती के लिए आवेदन करें। इसके साथ ही निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। 

Back to top button