पहली बार इस टीवी रियलिटी शो में साथ नजर आएंगे प्रियंका-निक, वजह बेहद खास

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाली मशहूर अदाकार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने होने पत्नी निक जोनस को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन यह स्टार कपल किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं। वहीं इन दोनों को लेकर एक और बड़ी खबर समाने आई है।पहली बार इस टीवी रियलिटी शो में साथ नजर आएंगे प्रियंका-निक, वजह बेहद खास

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही भारत के छोटे परदे के शो में नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि निक जोनस अपनी एक एलबम शूट के लिए इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के साथ मुंबई आए हुए हैं। इसलिए खबर है कि वह मशहूर रियलिटी शो डांस प्लस के सीजन 4 में दिखाई दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इस शो में सेलिब्रिटी जज के तौर पर शिरकत करेंगे।

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो डांस प्लस के शो के दौरान निक जोनस प्रियंका के साथ मिलकर अपनी आने वाली एलबम का प्रमोशन करते भी दिखेंगे। इससे पहले मीडिया में इस तरह की खबरें भी थीं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 6 में भी नजर आ सकते हैं। लेकिन अब उन्होंने ‘कॉफी विद करण’ में न जाकर ‘डांस प्लस’ के सीजन 4 में आने का मन बनाया है।

बताया जा रहा है कि डांस प्लस के जिस एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस नजर आएंगे उसकी शूटिंग अगले महीने शुरू होगी। यह एपिसोड 25 दिसंबर को खास एपिसोड के नाम से प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि इन दिनों प्रियंका और निक अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीते अगस्त प्रियंका ने निक के साथ सगाई और रोका कर अपने फैंस को चौंका दिया था।

आपको बता दें कि हाल ही में निक ने अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए लॉस एंजेलेस में एक शानदार विला खरीदा है। प्रियंका और निक का ये विला बेहद खूबसूरत है। इसमें 5 बेडरूम हैं और पूरा विला 4129 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। निक का ये विला Beverly Hills पर स्थित है। यहीं पर निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था । इस घर की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर यानी 47 करोड़ रुपए है । बता दें कि प्रियंका और निक 1 दिसंबर को जोधपुर में शादी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button