
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्राने मंगलवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से जनता महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर एकजुट होगी।
‘हम सकारात्मक राजनीति शुरू कर रहे हैं’
प्रियंका ने एक वीडियो में कहा, ‘हम एक सकारात्मक राजनीति शुरू कर रहे हैं। हम आपसे सुनना चाहते हैं, हम आपकी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं। हम अपने प्यारे देश को एकजुट करना चाहते हैं। आइए भारत को एक साथ लाएं।’ उन्होंने कहा कि आज की राजनीति ने लोगों और उनके मुद्दों से आंखें मूंद ली हैं
https://twitter.com/INCIndia/status/1566992944045125632?
‘हम आम आदमी की समस्याओं और चिंताओं को सामने लाना चाहते हैं’
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, ‘राजनीतिक चर्चा आज देश के लोगों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही हैं। इसने पूरी तरह से एक अलग मोड़ ले लिया है। आज की राजनीति ने लोगों और उनके मुद्दों पर आंखें मूंद ली हैं। इस ‘यात्रा’ के माध्यम से हम आम आदमी की समस्याओं और चिंताओं को सामने लाना चाहते हैं।’
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने लोगों से ‘यात्रा’ में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि लोगों को देश को समृद्ध बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए।
प्रियंका ने बताया ‘यात्रा’ से जुड़ने का तरीका
प्रियंका ने कहा, ‘यात्रा’ के बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट ‘www.bharatjodoyatra.in’ पर उपलब्ध होगी, देश के नागरिक ‘यात्रा’ के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि जो लोग किसी गीत, कविता या स्लोगन को क्यूरेट करना चाहते हैं, वे हैशटैग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उपयोग करके इसे अपलोड कर सकते हैं।
12 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा
कांग्रेस पार्टी बुधवार से कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में है। मार्च 150 दिनों तक चलने की उम्मीद है और यह लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यात्रा मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश सहित 12 राज्यों से होकर आगे बढ़ेगी, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा, ‘केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। देश को इन चुनौतियों से उबारने और देश के युवाओं को बचाने के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है जिसमें सभी व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।’
महंगाई को बढ़ा रही सरकार
प्रकाश ने कहा कि सरकार महंगाई को रोकने के बजाय इसे बढ़ा रही है और केंद्र सरकार ‘इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने’ की कोशिश कर रही है।
सोनिया गांधी भी होंगी यात्रा में शामिल
कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला करती रही है। कांग्रेस का कहना है कि ये आम लोगों के मुद्दे हैं और इस पर सभी मंचों पर चर्चा होनी चाहिए। यात्रा में मार्च, रैलियां और जनसभाएं शामिल होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।