अभी-अभी: अस्पताल में भर्ती हुई प्रियंका गांधी, हो सकती हैं…

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है. प्रियंका को दिल्ली के श्री गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.
श्री गंगाराम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राणा के मुताबिक प्रियंका वाड्रा को बुखार के बाद 23 अगस्त 2017 को भर्ती किया गया. प्रियंका सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरुप बसु की देखरेख में हैं. उन्हें डेंगू है और उनकी हालत बेहतर हो रही है.
Delhi: Priyanka Gandhi Vadra admitted to Sir Ganga Ram Hospital after being diagnosed with dengue fever
— ANI (@ANI) 25 August 2017
राहुल गांधी को हुआ था वायरल फीवर
कुछ दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को वायरल फीवर हुआ था. इसके चलते राहुल गांधी हफ्ते भर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे थे. इस दौरान कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में भी वे हिस्सा लेने नहीं पहुंचे थे.





