4 साल का बच्चा हुआ प्रिया प्रकाश वॉरियर का दीवाना, वीडियो में किया कुछ ऐसा

प्रिया प्रकाश वॉरियर के दीवानों की कमी नहीं है। 26 सेकेंड के वीडियो ने कुछ दिन पहले ऐसा तहलका मचा दिया था कि वह रातोंरात ही स्टार बन गई थीं। यहां तक की वीडियो में उनकी आंखों के इशारे से जोड़कर कुछ फनी वीडियो भी वायरल हुए थे। इसी बीच प्रिया प्रकाश ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप यह कहेंगे उनका जादू सिर्फ बड़ों पर नहीं बल्कि बच्चों पर भी छा गया है।

अल्लू इस वीडियो में प्रिया के क्लासरूम वाले वीडियो में किए गए एक्शन की कॉपी कर रहे हैं जिसमें उनका साथ अल्लू अयान दे रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन प्रिया के बंदूक वाले एक्शन को कर रहे हैं। जैसे ही वह निशाना अपने बच्चे पर लगाते हैं वह तुंरत बेड पर कूद जाता है। यह छोटा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें, प्रिया प्रकाश वॉरियर मलयालम फिल्म ‘ओरू अदार लव’ से डेब्यू करने जा रही हैं। वीडियो वायरल होने के महज तीन दिन में ही प्रिया ने सोशल मीडिया फॉलोवर्स के मामले में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को पीछे छोड़ दिया था। इस वीडियो में प्रिया आंखों से प्यार का ऐसा इजहार करती हुई नजर आ रहीं थी जिसे देखकर पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई। यहां तक की प्रिया को नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा।
https://www.instagram.com/p/BfkkPofDblT/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_profile_upsell_control