कीमत1.77 करोड़ से शुरू Lexus LS 500h, भारत में हुई लॉन्च

जापान की ऑटोमेकर कंपनी Lexus ने भारत में अपनी फ्लैगशिप कार LS 500h लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस कार की शुरुआती कीमत 1.77 करोड़ रुपए रखी है। कार के लग्जरी वैरिएंट की कीमत 1.77 करोड़, अल्ट्रा लग्जरी वैरिएंट की कीमत 1.82 करोड़ रुपए और डिस्टिंक्ट वैरिएंट की कीमत 1.93 करोड़ रुपए है। भारत में यह Lexus की चौथी हाईब्रिड कार है और जल्द ही और भी मॉडल्स आने वाले हैं। कंपनी ने कुछ समय पहले ही हाईब्रिड इंजन के साथ NX 300h लॉन्च की थी।





