फटाफट मिनटों में तैयार करें पौष्टिक सूजी के अप्पे

अप्पे यानी अप्पम दक्षिण भारत के स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन में से एक है। यह बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी को पसंद आती है और उतनी ही पौष्टिक भी होती है। आप बेझिझक इसे अपने बच्चों और पति के लंच बॉक्स में दे सकती हैं। ऐसे तो राइस अप्पे अधिकतर बनाए जाते हैं,लेकिन इसे बनाने में कई घंटे का समय लग जाता है। लेकिन फटाफट मिनटों में तैयार करने के लिए आप सूजी से भी अप्पे बना सकते हैं।
विधि :
- सबसे पहले एक कटोरे में सूजी निकालें और इसमें दही डालें।
- सूजी और दही को अच्छे से मिला कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अधिक फेंटने के लिए मिक्सी में डाल कर एक बार धीरे से चला सकते हैं।
- इसके बाद इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए अलग फूलने के लिए रख दें।
- अब कढ़ाई में तेल डाल कर राई और जीरे का तड़का दें।
- फिर इसमें गाजर, प्याज, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डाल कर हल्का सा फ्राई करें। अब इसमें नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद सब्जी के मिश्रण को तैयार सूजी के पेस्ट में डालें।
- ऊपर से पीसा जीरा और बेकिंग सोडा डालकर मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। बेकिंग सोडा की जगह ईनो भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद तैयार बैटर को एक-दो मिनट तक फूलने दें।
- अब अप्पे मेकर के एक हर सांचे में हल्का तेल डाल कर उसे बराबर से फैला लें।
- फिर सांचे में छोटे चम्मच से बैटर को भरना शुरू करें।
- अप्पे को धीमी आंच पर पकाएं और 2 से 3 मिनट में सभी अप्पे को पलट कर दूसरी तरफ से भी पकाएं।
- स्वादिष्ट और हेल्दी सूजी के अप्पे तैयार है। इस अपनी पसंद की चटनी या डिपिंग के साथ सर्व करें।