बंद की गई JioPhone की प्री-बुकिंग, ग्राहकों को करना पड़ेगा…

Relaince jio ने जियोफोन की बुकिंग कुछ समय के लिए बंद कर दी है. इसकी जानकारी जियो के आधिकारिक वेबसाइट में साझा की गई है. वेबसाइट में एक मैसेज लिखा गया है कि, ‘लाखों’ लोगों ने पहले ही यूनिट्स प्री-बुक करा लिया है. जियोफोन की बुकिंग गुरुवार शाम को 5:30 pm बजे शुरू हुई थी. इसके बाद भारी डिमांड के चलते वेबसाइट और ऐप कुछ समय के लिए इस डिमांड को संभाल पाने में नाकाम हो गए थे.Pre-booking of discontinued JioPhone, customers will have to ...

अब चूंकि जियो ने फोन की प्री-बुकिंग कुछ समय के लिए रोक दी है, ऐसे में ये बता पाना मुश्किल है कि बुकिंग फिर से कब शुरू की जाएगी. हालांकि वेबसाइट में ये जानकारी भी साझा कि गई है कि, हम प्री-बुकिंग फिर से शुरू करते ही आपके सूचना दे देंगे. ये तो पूरी तरह से साफ है कि भारी डिमांड के चलते प्री-बुकिंग को रोका गया है. उम्मीद है कि जैसे ही डिमांड पूरी होती जाएगी बुकिंग वापस से शुरू किया जाएगा.

फेसबुक लाया नया फीचर, अब चेहरा पहचानकर होगी FB चैट!

JioPhone की प्री बुकिंग के लिए कस्टमर्स को 500 रुपये देने होंगे. वैसे इस फीचर फोन के लिए ग्राहकों को कुल 1500 रुपये दने होंगे. यानी जब प्री बुकिंग के बाद आप इसे खरीदेंगे तो 1,000 रुपये देने होंगे. हालांकि कंपनी 1,500 रुपये को सिक्योरिटी डिपॉजिट बता रही है जिसे तीन साल के बाद फोन को वापस करके ले सकते हैं.

JioPhone स्पेसिफिकेशन्स

फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसके स्पेसिफिकेशन्स नहीं आए हैं, लेकिन हाल में ही इसके फीचर्स लीक हुए हैं. लीक्ड रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 4जीबी की इंटरनल मेमोरी होगी जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 128GB तक किया जा सकता है. इसके रियर में 2MP कैमरा होगा इसके अलावा इसमें जियो टीवी समेत कंपनी के दूसरे ऐप्स भी होंगे.

आपको बता दें कि यह फोन 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है. कंपनी ने इसके साथ एक खास केबल का ऐलान किया था, लेकिन अभी साफ नहीं है कि इसे कब खरीद सकेंगे. इस केबल के जरिए मोबाइल को केबल और आम टीवी से कनेक्ट करके इसके कॉन्टेंट टीवी पर देख सकते हैं. हालांकि केबल के लिए कस्टमर्स को दूसरा प्लान लेना होगा.

Back to top button