हरियाणा में मंत्रियों का पोर्टफोलियो तैयार!

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम सैनी ने गृह विभाग अपने पास रखा है। पहले की सरकार में अनिल विज गृह मंत्री थे। नायब सैनी कैबिनेट में उन्हें जगह नहीं मिली है। 12 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कुरुक्षेत्र से सांसद और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया था। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विभागों के बंटवारे में जेपी दलाल को वित्त मंत्री का दायित्व सौंपा है।
हरियाणा सरकार में मंत्रालयों का किया आवंटन
मुख्यमंत्री नायब सैनी
गृह
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन
युवा अधिकारिता
सूचना
जनसंपर्क
भाषा एवं संस्कृति
खान एवं भूविज्ञान
विदेशी सहयोग (अन्य जो विभाग नहीं बांटे गए हैं)
6 कैबिनेट मंत्रियों को ये मिले विभाग
कंवरपाल गुज्जर
कृषि एवं किसान कल्याण
पशुपालन मत्स्य पालन
आतिथ्य सत्कार
विरासत एवं पर्यटन
संसदीय कार्य
मूलचंद शर्मा
उद्योग एवं वाणिज्य
श्रम
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
चुनाव
रणजीत सिंह
ऊर्जा एवं जेल
जेपी दलाल
वित्त
नगर एवं ग्राम नियोजन
अभिलेखागार
डॉ. बनवारी लाल
सार्वजनिक स्वास्थ्य
लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें)
वास्तुकला
कमल गुप्ता
स्वास्थ्य
चिकित्सा शिक्षा
आयुष
नागरिक उड्डयन
7 राज्य मंत्रियों को (स्वतंत्र प्रभार) मिले विभाग
सीमा त्रिखा
स्कूली शिक्षा
उच्च शिक्षा
महिपाल ढांडा
विकास एवं पंचायत
सहकारिता
असीम गोयल
परिवहन
महिला एवं बाल विकास
अभय सिंह यादव
सिंचाई एवं जल संसाधन
सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण
सुभाष सुधा
शहरी स्थानीय निकाय
सभी के लिए आवास
विशंभर बाल्मिकी
सामाजिक न्याय
एससी और बीसी कल्याण और अंत्योदय (सेवा)
मुद्रण और स्टेशनरी
संजय सिंह
पर्यावरण
वन एवं वन्य जीवन
खेल
बता दें कि कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर को 6, मूलचंद शर्मा, जेपी दलाल और कमल गुप्ता को 4-4, डॉ. बनवारी लाल को 3, रणजीत चौटाला को 2 विभाग दिए हैं। पहले कंवरपाल के पास 6, मूलचंद के पास 5, जेपी के पास 4, कमल गुप्ता के पास 2 और बनवारी लाल के पास एक विभाग था। यानी बनवारी, कमल गुप्ता का कद बढ़ाया है। सभी मंत्रियों को कम से कम एक प्रमुख विभाग दिया गया है। अधिकतर विभागों के मंत्री बदले हैं। जेपी को वित्त, कंवर पाल को कृषि, मूलचंद को उद्योग एवं वाणिज्य, कमल गुप्ता को स्वास्थ्य, बनवारी लाल को पीडब्ल्यूडी विभाग दिया है। रणजीत चौटाला को पहले की तरह बिजली व जेल विभाग मिला है। राज्य मंत्रियों को 2-2 विभाग दिए हैं।





