Polka Dot का रेट्रो लुक बना फैशन का नया स्टेटमेंट, प्रियंका चोपड़ा से लेकर कॉलेज गर्ल्स तक हैं दीवानी

कपड़ों का फैशन हर दिन बदलता रहता है, लेकिन कुछ ट्रेंड ऐसे होते हैं जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। पोल्का डॉट का रेट्रो लुक भी ऐसा ही एक ट्रेंड है, जो 80 के दशक में आया था और अब 21वीं सदी में फिर से लोगों को पसंद आने लगा है। फैशन एक्सपर्ट्स बता रही हैं कि कैसे पोल्का डॉट डिजाइन ने एक बार फिर से मॉडर्न फैशन में अपनी जगह बना ली है।
फैशन डिजाइनर वारिजा बजाज ने बताया कि फैशन हमेशा पुराने और नए स्टाइल के बीच एक संतुलन बनाकर चलता है। अमेरिकी एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो की फेमस पोल्का डॉट ड्रेस 2025 की सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाली डिजाइन बन गई है। मुनरो ने 1955 की फिल्म ‘द सेवन ईयर इच’ में सफेद रंग की पोल्का डॉट ड्रेस पहनी थी, जो आज फिर से चर्चा में है। कॉलेज, ऑफिस और पार्टी के लिए पोल्का डॉट वाली ड्रेसेज, साड़ियां, फ्रॉक और स्कर्ट बाजार में खूब मिल रही हैं। अब यह स्टाइल सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं रह गया, बल्कि आज की लड़कियों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है।
क्या है पोल्का डॉट का फैशन?
अमेरिका के कुछ शहरों में पोल्का क्लब बने थे, जिनमें महिलाएं पहचान के तौर पर बिंदीदार कपड़े पहनती थीं। इन बिंदियों के रंग से यह पता चलता था कि वे किस क्लब से जुड़ी हैं। यहीं से पोल्का डॉट का एक सामाजिक पहचान के रूप में चलन शुरू हुआ। यह ड्रेसिंग स्टाइल सिर्फ डांस हॉल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रोजमर्रा के कपड़ों में भी शामिल हो गया। फैशन एक्सपर्ट बताती हैं कि अब बाजार में पोल्का डॉट के कई डिजाइंस मिलते हैं।
80 के दशक का फैशन लौट आया
जैसे छोटे-बड़े डॉट्स वाले ब्लाउज, मिनी ड्रेस, मिडी, फ्रॉक, साड़ी, फॉर्मल शर्ट और लॉन्ग ड्रेसेज भी काफी पसंद की जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ फिल्म के प्रीमियर पर पोल्का डॉट ड्रेस पहनी थी। पोल्का डॉट एक ऐसा डिजाइन है जिसमें कपड़े पर गोल गोल घेरे बने होते हैं। सबसे क्लासिक कॉम्बिनेशन ब्लैक-व्हाइट और रेड-व्हाइट माना जाता है। 80 के दशक में बॉलीवुड में जो फैशन था, वह आज फिर से लौट आया है। इनमें पोल्का डॉट सबसे ज्यादा चर्चित डिजाइन बन गया है।
पोल्का डॉट ड्रेसेज
पोल्का डॉट के साथ-साथ स्ट्राइप डिजाइन वाली शर्ट्स भी बहुत पसंद की जा रही हैं। जो लड़कियां फॉर्मल शर्ट पहनती हैं, वे भी इस डिजाइन को पसंद कर रही हैं। ये कपड़े महंगे भी नहीं होते और इनमें एथनिक के साथ मॉडर्न लुक भी मिलता है।
पोल्का डॉट साड़ी
सैटिन फैब्रिक में पोल्का डॉट की साड़ियां सबसे ज्यादा मिलती हैं। ये आपको एक खास और एलिगेंट लुक देती हैं। इन साड़ियों में कई रंग मिलते हैं, जो हर मौके पर पहने जा सकते हैं।
पोल्का डॉट मिडी ड्रेस
अगर आपके पास ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट साड़ी है, तो उससे आप एक खूबसूरत मिडी ड्रेस भी बना सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप मेकअप, एक्सेसरीज और हाई हील्स पहन सकती हैं। इससे आपका लुक और भी शानदार दिखेगा। पोल्का डॉट अब सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है। बैग्स, बच्चों के फ्रॉक, एक्सेसरीज, जूते, स्कार्फ में भी यह डिजाइन दिखने लगा है।
पोल्का डॉट ब्लाउज
हाफ स्लीव या फुल स्लीव वाले पोल्का डॉट ब्लाउज बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें आप किसी भी साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
पोल्का डॉट में ये रंग खास कॉम्बिनेशन माने जाते हैं
पीला और सफेद
काला और लाल
ग्रे और सफेद
लाल और पीला
काला और नारंगी
गुलाबी और सुनहरा
बैंगनी और सफेद