दशहरा मैदान में पथराव के बीच पुलिस ने की फायरिंग, ग्वाल मंडी प्रधान ने लगाई न्याय की गुहार…

छावनी के दशहरा ग्राउंड में कल ग्वाल मंडी निवासियों द्वारा किए गए पथराव में पुलिस द्वारा बचाव में चलाई गई गोली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज ग्वाल मंडी निवासी व्यक्ति ने न्याय की गुहार गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचा। उसने बताया की जानवरों को लड़वाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

दरअसल बुधवार को गोवर्धन पूजा के दिन अंबाला छावनी की ग्वाल मंडी में जानवरों की आपस में लड़ाई करवाई जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने इसे रोकना चाहा तो स्थिति बिगड़ गई। ग्वाल मंडी के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में हवाई फायर कर दिया। इसके बाद आज ग्वाल मंडी के प्रधान सहित कई लोग हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए ग्वाल मंडी प्रधान ने बताया कि कल गोवर्धन पूजा के दिन जानवरों की आपस में लड़ाई करवाई जा रही थी, जो सदियों से चली आ रही है। इस दौरान पुलिस प्रशासन आया और रोकने लगा और लाठीचार्ज किया। जब इसका विरोध किया तो इस बीच पथराव भी हुआ और पुलिस प्रशासन ने गोली चला दी। जबकि हमारी परंपरा सदियों से चली आ रही है। मंडी प्रधान ने बताया कि मामले को लेकर वह गृहमंत्री के पास आया था। उनसे मुलकाता हो गई है। उन्होंने हमें उचित आश्वासन दिया है।

इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज को सूचना मिली थी कि दशहरा ग्राउंड में कुछ लोग इकट्ठा होकर जानवरों की लड़ाई करवा रहे हैं। वहां पहुंचकर पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए हवाई फायर किया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

Back to top button