POK में आतंकी कैम्पों को तबाह करने पर आजम खान ने सेना को दी मुबारकबाद

भारत की ओर से बुधवार तड़के वायुसेना द्वारा पीओके में आतंकी कैम्पों को ध्वस्त करने के लिए की गई एयर स्ट्राइक पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने बयान दिया है। उन्होंने कहा ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी ये गुलसितां हमारा…POK में आतंकी कैम्पों को तबाह करने पर आजम खान ने सेना को दी मुबारकबाद

आगे जोड़ते हुए वे बोले वतन हमारा है और हम इस वतन के हैं। मैं इस मौके पर इंडियन आर्मी व एयरफोर्स को उनके इस मुजाहिदाना कारनामे के लिए मुबारकबाद देना चाहूंगा और यह भी कहना चाहूंगा कि 135 करोड़ हिंदुस्तानी इस फौज का हिस्सा हैं।

आजम बोले हम हैं तो वतन है, वतन है तो हम हैं। हम दोनों एक दूसरे के लाजिम हैं। इसमें से एक चीज भी अगर कम होती है तो न धर्म, न मजहब, न जात, न पूरब से पश्चिम, न उत्तर से दक्षिण, न अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा, औरत-मर्द, बूढ़ा-बच्चा कुछ भी नहीं है। ये सब केवल खाक के ढेर के सिवा और कुछ नहीं है। हमें इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि हम दुश्मन के इस मंसूबे को कामयाब न होने दें कि हम अंदर से कमजोर हो जाएं। हमें अंदर और बाहर दोनों से मजबूत रहना है।

हमारे आपसी रिश्ते मजबूत होने चाहिए। हमारी सरहदें मजबूत होना चाहिए और ये सब होते हुए हमें सरहद के हर दुश्मन से भी लड़ना है। ये भी कहना चाहूंगा कि मोहब्बत अमन और शांति का ही दूसरा नाम है। यही इस्लाम की बुनियाद है। इस्लाम को बदनाम करने वाले लोग दहशत के कारखाने इस नाम से चलाते हैं कि अपने ये तहजीमखाना मोहम्मद के नाम से जो़ड़ते हैं।

न सिर्फ मुस्लमानों को बल्कि दुनिया के सभी लोगों को इसकी कड़ी निंदा करनी चाहिए और बगैर किसी खौफ के। ये बात किसी की खुशामद के लिए नहीं कही जा रही है। किसी को खुश करने के लिए नहीं कही जा रही है क्योंकि अगर किसी को खुश करना है तो सिर्फ अपने मालिक को करना है। हम अपने मालिक की खुशी के लिए कहना चाहते हैं कि इंसानी खून बहोतरम है। उसे किसी को नुकसान पहुंचाने का अगर किसी को हक है तो सिर्फ मालिक को।

Back to top button