मेक्सिको के तुलुमा बीच पर वेकेशन मना रही एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर, पुल के पास खड़े होकर दिए ऐसे पोज 

 फिल्म एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। वह इन दिनों में मेक्सिको में वेकेशन एन्जॉय कर रही है। वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘मेरा साल अब तक।’ उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह मेक्सिको के तुलुमा बीच पर वेकेशन मना रही है। उन्होंने छह तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।

भूमि पेडणेकर को पहली तस्वीर में एक पुल के पास खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में वह बिकिनी पहनकर समुद्र में खड़ी है। तीसरी तस्वीर में वह दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। एक वीडियो में वह झूले पर बैठकर झूला झूलती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस अवसर पर ट्रांसपेरेंट कपड़े पहन रखे हैं। सातवीं पोस्ट में एक वीडियो नजर आ रहा है। इसमें कई लोगों को योगा करते हुए देखा जा सकता है।

भूमि पेडणेकर सोशल मीडिया पर अपने से जुड़ी जानकारियां देती रहती है। इसके पहले नए साल पर भी उन्होंने तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्हें एक चर्च के बाहर खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें वह काफी खुश नजर आ रही थी। भूमि पेडणेकर जल्द कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी।

2022 में भूमि पेडणेकर की बधाई दो, रक्षाबंधन और गोविंदा नाम मेरा रिलीज हुई थी। इनमें से कुछ फिल्मों को पसंद किया गया था। वहीं कुछ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। भूमि पेडणेकर अपने फैशन को लेकर पिछले वर्ष काफी खबरों में रही है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही है। भूमि पेडणेकर जल्द कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी।

Back to top button