PNB घोटाला: पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी गोकुलनाथ शेट्टी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला

नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में मुख्य आरोपी और बैंक के सेवानिवृत्त उप प्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी के खिलाफ सीबीआई ने घूसखोरी का ताजा मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पीएनबी में 13,००० करोड़ रूपये की धोखाधड़ी का यह मामला हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी से जुड़ा है।

अधिकारियों के मुताबिक आरोप है कि शेट्टी ने ‘गीतांजलि जेम्स’ के लिए बैंक गारंटी की व्यवस्था कराने के लिए ऋषिका फाइनेंशियल्स से कथित तौर पर 1.०8 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ऋषिका फाइनेंशियल्स के मालिक देबज्योति दत्ता विदेशी अनुदान बैंकों से ‘लेटर्स ऑफ अंडरटेकिग’ (एलओयूएस) के कोटेशन मुहैया कराते थे।

Back to top button