PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे मसूरी दौरा, ट्रेनी IAS अधिकारियों को करेंगे संबोधित

एक सप्ताह के अंदर अपने दूसरे उत्तराखंड दौरे में आज मसूरी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को संबोधित करेंगे. अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 27 अक्टूबर को प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे. PM नरेंद्र मोदी आज मसूरी दौरा, ट्रेनी IAS अधिकारियों को करेंगे संबोधित

देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि प्रधानमंत्री 26 अक्टूबर को दोपहर बाद मसूरी के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे ही मसूरी के लिये रवाना हो जायेंगे जहां 27 अक्टूबर को उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं.

ये भी पढ़े: जब पीएम मोदी ने बीजेपी के एक आम कार्यकर्ता को किया कॉल, बोले…., सभी रह गये भौंचक्के!

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर जौलीग्रांट हवाई अड्डे से लेकर अकादमी तक सभी जगह की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है.

पिछले सप्ताह भी मोदी उत्तराखंड आये थे जहां उन्होंने केदारनाथ मे कई ​पुनर्निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया था.

 
Back to top button