पीएम मोदी की समर्थन रैली में शामिल हुए महिला, पति ने दिया तीन तलाक

बरेली.यूपी के बरेली जिले में एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला गुरुवार को तीन तलाक के मुद्दे पर पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए आयोजित रैली में शामिल हुई थी। इस रैली में शामिल होने के बाद नाराज पति ने पहले तो महिला को जमकर पीटा और उसके बाद तीन तलाक देकर बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। क्या है पूरा मामला?पीएम मोदी की समर्थन रैली में शामिल हुए महिला, पति ने दिया तीन तलाक

-पीड़िता सायरा ने बताया, “7 दिसंबर को ‘मेरा हक फाउंडेशन’ की ओर से केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी के साथ मिलकर हमने पीएम मोदी के सपोर्ट में एक रैली निकाली थी। रैली में तीन तलाक पर सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग करते हुए, गुजरात के लोगों से विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देकर पीएम मोदी का हाथ मजबूत करने की मांग की थी।”

-रैली समाप्त होने के बाद जब मैं घर पहुंची तो पति दानिश खान को मेरा रैली में जाना नागवार गुजरा। जिसके बाद उन्होंने मुझे पीटना शुरू कर दिया और फिर तीन तलाक देकर बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया।

-इस दौरान मैं रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक दरवाजे पर बैठी रही। सुबह सूचना मिलने के बाद मायके वाले आ गए। फिर उन्होंने दानिश को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना।”
-पीड़िता अब थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची थी, जहां पुलिस वालों ने उसकी नहीं सुनी। इसके बाद पीड़िता अब अपने एडवोकेट से बात कर कोर्ट की शरण लेने की बात कही है।

क्या कहना है पति का

-पति दानिश का कहना है- “शादी के बाद भी किसी लड़के से उसका संबंध था, इसलिए मैंने उसे तलाक दे दिया। अब उसका चाचा मुझे धमकी दे रहा है। मैं अपनी पत्नी को मेरे साथ नहीं रखना चाहता हूं और इसका मोदीजी की रैली से कुछ लेने-देना नहीं है।”

ये भी पढ़ें: भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 113 रनों का लक्ष्य, धोनी ने बनाये जुझारू 65 रन

क्या कहते हैं एसपी?

– इस पूरे मामले में एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मामला उनके सज्ञान में नहीं है, अगर कोई शिकायत आएगी तो उसपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button