PM मोदी भाजपा के 14 मेयर से बोले- केंद्र की योजनाओं से जोड़कर करें शहरों का विकास

नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद भाजपा के 14 मेयर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस मौके पर पीएम मोदी ने सभी से निजी तौर पर मिलकर उन्हें कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद थे।
पीएम मोदी ने मेयरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी केंद्र की योजनाओं के साथ जोड़कर शहरों का विकास करें। जिससे प्रत्येक नागरिक को विकास का लाभ मिल सके।पीएम मोदी ने लखनऊ की पहली महिला मेयर संयुक्ता भाटिया को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि लखनऊ का विकास अटल जी के नेतृत्व में हुआ है और अब मेरे साथी राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। संयुक्ता भाटिया ने बताया कि उनका फोकस शहर के ऑल राउंड ग्रोथ पर है।
इन शहरों से ये चुने गए हैं भाजपा के मेयर
1. आगरा: नवीन जैन
2. कानपुर नगर: प्रमिला पांडेय
3. झांसी: रामतीर्थ सिंघल
4. वाराणसी: मृदुला जयसवाल
5. इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता नंदी
6. गोरखपुर: सीताराम जायसवाल
7. लखनऊ: संयुक्ता भाटिया
8. मथुरा: वृंदावन: डॉ मुकेश आर्य
9. फिरोजाबाद: नूतन राठौर
10 गाजियाबाद: आशा शर्मा
11. सहारनपुर: संजीव वालिया
12. बरेली: उमेश गौतम
13. मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल
14. अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय





