अभी-अभी: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट जाकर बापू को दी श्रद्धाजंलि

नई दिल्ली: आज पूरा देश गांधी जयंती के अवसर पर उन्हें याद कर रहा है। आज महात्मा गांधी का 148वीं जयंती है। गांधी जयंती के इस अवसर पर पीएम मोदी ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आज देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म दिन है।
राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति भी राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पीएम मोदी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी राजघाट जाकर बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अभी-अभी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी को दी…!
इसके अलावा राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति भी राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया।
लाल बहादुर शास्त्री एक प्रसिद्ध भारतीय राजनेता, महान् स्वतंत्रता सेनानी और जवाहरलाल नेहरू के बादभारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान ,जय किसान ‘ का नारा दिया था। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।





