पीएम मोदी ने जापान के प्रसिद्ध लेखक डॉक्टर टोमियो मिजोकामी से की मुलाकात…

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में जी-7 समिट में हिस्सा लिया। जापान यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के आग्रह पर उन्हें ऑटोग्राफ दिया। इस बीच मोदी ने जापान के प्रसिद्ध लेखक और फर्रांटेदार हिन्दी और पंजाबी बोलने वाले पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर टोमियो मिजोकामी से भी मुलाकात की। दोनों के बीच हिन्दी में बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि वे भारतीय संस्कृति के काफी प्रभावित हैं।  

पीएम मोदी और जापान के प्रसिद्ध शिक्षाविद्ध टोमियो मिजोकामी के बीच मुलाकात जापान के हिरोशिमा में जी-7 के शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई। एएनआई से बातचीत में डॉ मिज़ोकामी ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया कि अगला ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ जापान में आयोजित किया जाए। यह पूछे जाने पर कि हिंदी भाषा में उनकी रुचि क्यों विकसित हुई, प्रोफेसर ने कहा, “मेरा जन्म जापानी शहर कोबे में हुआ था, जो उस समय काफी हद तक भारतीय आबादी का प्रभुत्व था… मैं उनसे प्रभावित था…मैं जानने के लिए उत्सुक था उनकी भाषा के बारे में जानूं… ”

नेहरू से प्रभावित
उन्होंने यह भी कहा कि वह पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के प्रशंसक थे।  कहा, “उस समय में, उनका (नेहरू) भी दुनिया भर में एक बड़ा प्रभाव था …. वह, ‘गुट-निरपेक्ष आंदोलन’ (शीत युद्ध की अवधि के दौरान) के संस्थापकों में से एक के रूप में, हम जैसे युवाओं के लिए एक प्रेरणा थे, जिन्होंने शांति और स्थिरता लाई। तो मैंने सोचा क्यों न ऐसे नेता की भाषा सीखी जाए।’

Back to top button