LIVE: अपने घर वडनगर पहुंचे पीएम, मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा पूरा गांव

पीएम मोदी अपने घर वडनगर पहुंच चुके हैं। पीएम की स्वागत में पूरा गांव एकजुट हो गया है। पूरा वडनगर मोदी-मोदी के नारों से गूंज रहा है। दूर-दूर तक मोदी की झलक देखने के लिए हर कोई बेताब है। स्वागत में वडनगर को पूरे दुल्हन की तरह सजा दिया गा है। यहां का नजारा दिवाली से पहले ही दीवाली जैसा है। अपने गृह राज्य में कई परियोनाओं की आधारशिला रखेंगे। बता दें कि पीएम बनने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मस्थान वाडनगर पहुंचे हैं।
बता दें कि वडनगर वही रेलवे स्टेशन है जहां पीएम मोदी के पिता की चाय की दुकान थी, जहां मोदी भी पिता के साथ चाय बेचा करते थे। पीएम मोदी अपने कुल देवता हाटकेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगे और उसके बाद मोदी वडनगर रेलवे स्टेशन का भी दौरा कर सकते हैं।
पुलिस से बोली हनीप्रीत: पापा की कमर में दर्द होगा, मुझे उनके पास जाने दो
द्वारिका में द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करने के साथ मोदी ने दौरा शुरू किया था, उसके बाद शनिवार को मोदी ने ओखा-बेट द्वारका पुल समेत कई योजनाओं का आधारशिला रखा। बता दें कि मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार वडनगर जाएंगे।
यहां मोदी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। वह अपने गांव जहां उनका बचपन बीता है वहां नई बनी रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को वडनगर के लोगों को समर्पित करेंगे। मोदी वडनगर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।





