PM मोदी ने किया विराट-अनुष्का का Welcome, ये तस्वीरें-वीडियो बताएंगी सच

आज अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिसेप्शन है। इससे पहले कल शाम को विराट और अनुष्का पीएम मोदी को इनवाइट करने के लिए पीएमओ हाउस पहुंचे थे। मोदी को कार्ड देते हुए विरुष्का की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आया।

अब ये नए नवेले दूल्हा-दुल्हन रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। दो दिन पहले ही विराट-अनुष्का रोम में हनीमून मनाकर दिल्ली लौटे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के 5 स्टार होटल में शानदार रिसेप्शन होगा। 
26 दिसम्बर को अनुष्का-विराट की तरफ से मुंबई में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया है। फिलहाल आज के रिसेप्शन के लिए अनुष्का विराट के घर में जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। अब देखना ये है कि इस फंक्शन के लिए अनुष्का और विराट किस तरह की ड्रेस पहनते हैं।





