आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी और ट्रंप मिलकर उठाएगे बड़ा कदम: व्हाइट हाउस

यार्क सिटी में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर शोक जाहिर किया. दोनों नेताओं ने एक साथ मिल कर, आतंकवाद का मुकाबला करने का संकल्प जताया. व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी.यार्क सिटी

न्यूयार्क सिटी में एक व्यक्ति ने बाइक चालकों और पैदल चलने वालों के लिए तय रास्ते पर ट्रक घुसा दिया था. इससे आठ लोगों की मौत हो गई थी और करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए थे. अमेरिका ने इसे आतंकी हमला करार दिया है.

व्हाइट हाउस ने बताया कि हमले के बाद मोदी की फोन पर ट्रंप से बातचीत हुई. इसमें प्रधानमंत्री ने आतंकी हमले में लोगों की जान जाने को लेकर शोक जाहिर किया. उन्होंने मृतकों के परिजन एवं घायलों के प्रति संवेदना जाहिर की.

इसे भीं पढ़े: जापान की कंपनी ने धूम्रपान न करने वालों को दिया यह बड़ा तोहफा

बातचीत के ब्यौरे में कहा गया है कि मोदी ने आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की. व्हाइट हाउस ने बताया ‘दोनों नेताओं ने संकल्प लिया कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के वैश्विक खतरे के खिलाफ एक साथ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.’ इससे पहले मोदी ने टि्वटर पर भी इस हमले की निंदा की थी.

उन्होंने कहा था ‘न्यूयॉर्क शहर में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना.’ व्हाइट हाउस के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने भी फोन पर ट्रंप से बात की. ‘राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मे ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच आतंकवाद से निपटने के लिए करीबी समन्वय के महत्व पर सहमति जताई.’
 
Back to top button