कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर जमकर बरसे सीएम बासवराज बोम्मई, कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा अभी कर्नाटक से होकर गुजर रही है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पदयात्रा में शामिल हुईं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राज्य के सीएम बासवराज बोम्मई ने निशाना साधा है।

बोम्मई ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि सत्ताधारी भाजपा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जवाब में रैली निकालेगी और प्रदेशभर में पार्टी नेता यात्रा करेंगे। बोम्मई ने कहा कि उनकी योजना काफी पहले बन गई थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले ही कहा था कि हमारी 6 रैलियां होंगी। यह उसी का हिस्सा होगी। हमने पहले इसकी योजना बनाई थी, लेकिन विधानसभा सत्र के चलते हमने इसे दशहरा के बाद करने का फैसला किया था

‘यात्रा से नहीं पड़ता फर्क’

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के शामिल होने पर सीएम ने आगे कहा कि जहां तक हमारा सवाल है, तो हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा का भाजपा पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा, ‘स्वाभाविक रूप से पार्टी के सभी नेता अपनी पार्टी के लिए काम करेंगे, सोनिया गांधी आधा किलोमीटर चली और चली गईं, ठीक है।’

पदयात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हुईं। सोनिया लंबे समय पाद किसी पदयात्रा में दिखीं। सोनिया के पदयात्रा में शामिल होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए।

कर्नाटक में 21 दिन गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से 21 दिन होकर गुजरेगी। इस दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह यात्रा कर्नाटक में चामराजनगर, मैसूर, मांड्या, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर जिलों से होते हुए भी निकलेगी।

Back to top button