PM की जीत के लिए CM त्रिवेंद्र ने शुरू किया अनोखा अभियान, तस्वीरें देख नही करेंगे यकीन…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत के लिए एक अनोखा अभियान शुरू किया है। मंगलवार को डिफेंस कालोनी स्थित अपने निजी आवास पर भाजपा का झंडा लगाया और पार्टी का स्टिकर चस्पां कर मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान का आगाज किया। पार्टी का ध्वज लगाने और स्टीकर चिपकाने के इन पलों को उन्होंने अपने मोबाइल पर सेल्फी के जरिए कैद कर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कीं। 
इसके साथ ही पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया। प्रदेश में ये अभियान दो मार्च तक चलेगा। पार्टी ने पूरे प्रदेश में 10 लाख घरों में पार्टी का ध्वज और स्टीकर लगाने का लक्ष्य बनाया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी है। इसके लिए 400 से अधिक सीटें प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह मेरा परिवार, भाजपा परिवार पार्टी का एक महत्वकांक्षी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। कोशिश है कि प्रदेश के हर घर पर पार्टी का झंडा लहराए। झंडा और स्टीकर लगाकर हर कार्यकर्ता को उसकी सेल्फी लेकर पार्टी को भेजनी है। इस तरह के कार्यक्रमों में पार्टी के हर कार्यकर्ता को समर्पित होकर भाग लेना है।
आगामी 26 फरवरी से कमलदीप कार्यक्रम चलना है। इसमें हर घर पर कमल दीप जलेगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, सीताराम भट्ट, राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स, बलजीत सोनी, सुभाष बड़थ्वाल, बृजभूषण गैरोला, पार्षद सुशीला रावत, आदित्य चौहान आदि मौजूद रहे।
प्र
देश भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला व अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा का ध्वज व स्टीकर लगाया। इस दौरान लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व मेयर सुनील उनियाल गामा, कार्यक्रम सह संयोजक डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, कार्यालय सह प्रभारी बलजीत सोनी, सीएम के ओएसडी ऊर्बादत्त भट्ट, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, मधु भट्ट समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।





