उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। यह मामला 31 दिसंबर का है जब एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का सिर कलम कर दिया। महिला ने प्लानिंग के साथ पूरी घटना को अंजाम दिया। थाना नारखी क्षेत्र में खेत में पति का सिर रखा मिला। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने जांच की तो पास के ही एक घर की बाउंड्री में हाथ, इससे कुछ दूरी पर पैर और फिर एक पेड़ के पास धड़ मिला।

जितेंद्र ने बताया, ”विनोद की पत्नी अनीता का भूपेंद्र से अफेयर था। एक महीने से वह मायके गई थी। 27 दिसंबर को विनोद के पास भूपेंद्र का फोन आया था और उसके बाद विनोद कहीं चला गया था परिजनों के शक के आधार पर भूपेंद्र और मृतक की पत्नी अनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 4 जनवरी को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि विनोद की गला दबाकर हत्या करने से पहले उसे एक खाना खिलाया। इसके बाद शराब पिलाई। विनोद के बेहोशी होते ही प्रेमी ने विनोद के हाथ-पैर पकड़े और अनीता ने रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद डेडबॉडी के कई टुकड़े किए। इसके बाद फिरोजाबाद से आगरा (करीब 50 किमी) के रास्ते में लाश के टुकड़ों को फेंकते गए।
Back to top button