शादी से पहले भारती ने रखी ‘माता की चौकी’, पति के साथ किया जमकर डांस…PHOTOS

टीवी इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को दुल्हन बनने में सिर्फ 3 दिन रह गए हैं। पिछले 2 दिन से भारती के घर में शादी की रस्में चल रही हैं। चूड़ा सेरेमनी के बाद भारती ने ‘माता की चौकी’ रखी।
इस फंक्शन में भारती ने पिंक और मरून कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था। वहीं हर्ष नीले रंग के कुर्ता और साथ में धोती पहने नजर आए। भारती के इस लहंगे को नीता लूला ने डिजाइन किया है।






