पाकिस्तान के पेशावर स्कूल हमले की आज तीसरी बरसी, आतंकवादी हमले में गई थी 150 लोग की जान

पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए जानलेवा हमले की घटना की तीसरी बरसी मनाई गई. इस आतंकवादी हमले में 150 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश बच्चे थे. प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने इसे ‘काला दिन’ करार दिया और देश से आतंकवाद के खात्मे का संकल्प जाहिर किया. तालिबान के आतंकियों ने 16 दिसंबर, 2014 को पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला कर दिया था. इस घटना में कम-से-कम 150 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर बच्चे शामिल थे.पेशावर स्कूल

अब्बासी ने बरसी पर अपने संदेश में कहा, ‘‘एपीएस पीड़ितों की यादें हमें व्याकुल कर देती हैं. यह दिन हमें इस बात की याद दिलाता है कि अपने देश के आतंकियों को खत्म करने की मुहिम में हमने कितने निर्दोष जानों को खोया है.’

इसे भी पढ़े: उत्तर कोरिया से निपटने के लिए जापान तैयार कर रहा हैं ये नया प्लान… 

गौरतलब है कि पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली थी. 

Back to top button