ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में लोगों को जान बुझकर कुचलने के जुर्म में दो गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न में सड़क के किनारे चल रही भीड़ को जान बुझकर कुचलने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है. विक्टोरिया राज्य में हुई इस घटना के बारे में यहाँ की पुलिस का कहना है कि एक कार फ़्लाइंडर्स स्ट्रीट पर कई लोगों से टकराती हुई आगे बढ़ गई. पुलिस के मुताबिक़ शहर के केंद्र में स्थित इस व्यस्त चौराहे पर हुई इस घटना में 14 लोग घायल हुए हैं. इनमे से कुछ की हालत काफ़ी गंभीर बताई जा रही है.People in melbourne

पुलिस का कहना है कि यह घटना हादसा नहीं है बल्कि इसे सोचसमझकर अंजाम दिया गया है. लेकिन साथ ही पुलिस का कहना यह भी है कि फिलहाल इसे चरमपंथ से जोड़ना जल्दबाज़ी होगा. इस क्रूरतापूर्ण कृत्या के मामले में पुलिस द्वारा ड्राइवर और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस कमिश्नर रसेल बैरेट ने कहा, “इसके मक़सद के बारे कुछ भी पता नहीं है.” अधिकारियों ने लोगों को घटना वाले इलाके में नहीं जाने की सलाह दी है.

बलूचिस्तान के गवर्नर की हत्या की साजिश पाकिस्तान पुलिस ने नाकाम की, दो लोग को किया गिरफ्तार

स्थानीय समय के अनुसार शाम साढ़े चार बजे एक सफ़ेद रंग की एसयूवी ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी, इसके बाद वह लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई. एक  प्रत्यक्षदर्शी जिम स्टूपास ने बताया कि , “गाड़ी से लोगों से भरे खचाखच भरे चौराहे में पैदल यात्रियों को रौंदती हुए आगे बढ़ी. कार ड्राइवर ने ब्रेक लगाने या लोगों को बचाने की कोई कोशिश नहीं की.”

Back to top button